Sukanya Samriddhi Yojana: “सुकन्या समृद्धि योजना” की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। यह योजना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ (BBBP) अभियान का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित बचत को बढ़ावा देना है। यह योजना खासकर लड़कियों के लिए बनाया गया है जिसमे उच्च ब्याज दर से साथ और भी अधिक फायदें मिलते है |
आप इस स्कीम के तहत ₹71 लाख तक का राशि प्राप्त कर सकते है जो भविष्य में आपकी बेटी की शिक्षा या शादी के काम आएगा | तो पहले जानते है इस योजना के बारे में विस्तार से की Sukanya Samriddhi Yojana क्या है ?, कैसे अप्लाई करेंगें ? क्या ब्याज दर होगा , इसमें पैसा सेफ रहेगा या नहीं सब कुछ |
Table of Contents
Sukanya Samriddhi Yojana स्कीम क्या है ?
यह एक छोटी बचत योजना है जो सरकार द्वारा समर्थित है। यह योजना उच्च ब्याज दर, सेक्शन 80C के तहत टैक्स लाभ, और परिपक्वता (मच्योरिटी) पर कर-मुक्त रिटर्न देती है। अब तक इस योजना के तहत 4.1 करोड़ से अधिक खाते खोले जा चुके हैं।बच्ची के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक कभी भी खाता खोला जा सकता है।
मुख्य बातें | आसान जानकारी |
---|---|
योजना का नाम | सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) |
ब्याज दर | 8.2% सालाना (जुलाई–सितंबर 2025), हर साल बढ़ता है, हर 3 महीने में समीक्षा होती है |
कौन खोल सकता है | भारत की 10 साल से छोटी बच्ची के लिए माता-पिता या अभिभावक खाता खोल सकते हैं |
एक परिवार में कितने खाते | एक परिवार में 2 खाते (जुड़वां या तीन बच्चियों के लिए 3 खाते) |
कितना पैसा जमा कर सकते हैं | कम से कम ₹250 और साल में ज्यादा से ज्यादा ₹1.5 लाख जमा कर सकते हैं (₹50 के गुणा में) |
खाते की अवधि | खाता खुलने की तारीख से 21 साल तक; पहले 15 साल तक हर साल पैसा जमा करना जरूरी |
टैक्स छूट (बचत) | धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट, ब्याज और मैच्योरिटी की रकम पर भी टैक्स नहीं लगता |
पैसे निकालने की सुविधा | बच्ची के 18 साल की होने पर पढ़ाई या शादी के लिए खाते से आधे पैसे निकाले जा सकते हैं |
जल्दी बंद करने की स्थिति | बच्ची की मृत्यु, परेशानी की स्थिति या सरकार की मंजूरी मिलने पर खाता बंद किया जा सकता है |
कहां खाता खोल सकते हैं | SBI, ICICI जैसे बैंक, पोस्ट ऑफिस या IPPB ऐप से ऑनलाइन भी खोल सकते हैं |
जरूरी दस्तावेज़ | बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता का आधार कार्ड/पहचान पत्र, पते का सबूत, KYC |
खाता ट्रांसफर करना | पूरे भारत में कहीं भी खाता शिफ्ट किया जा सकता है (पता बदलने पर फ्री, वरना थोड़ा शुल्क) |
पेनल्टी (जुर्माना) | अगर साल में पैसा नहीं जमा किया तो ₹50 का जुर्माना + ₹250 जमा करके खाता फिर से चालू किया जा सकता है |
SSY स्कीम की मुख्य विशेषताएँ
- High Interest Rate: nsiindia.gov.in के अनुसार सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) ब्याज दर फिलहाल 8.2% है जो FD या दूसरें किसी सरकारी बचत योजना से कई ज़्यादा बेहतर है |
- मिनिमम निवेश: आप इस योजना में सालाना कम से कम ₹250 और अधिकतम ₹1.5 लाख तक जमा कर सकते हैं।
- Account Opening and Eligibility: बच्ची के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक कभी भी खाता खोला जा सकता है।
यह भी पढ़े: Top Flexi Cap Funds: 5 साल में बेंचमार्क को पीछे छोड़ दिया High Returns
खाता कैसे खोलें ? (How to Open SSY Account)
Sukanya Samriddhi Account Scheme खाता किसी भी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खुलवा सकते हैं।
Sukanya Samriddhi Yojana के लिए जरूरी दस्तावेज़
- बेटी का जन्म प्रमाण पत्र
- अभिभावक/माता-पिता का पहचान प्रमाण (Identity Proof)
- पते का प्रमाण (Address Proof)
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- खाता खोलने के लिए भरा हुआ आवेदन पत्र (Form)
- PAN और Aadhaar लिंकिंग (बैंक के अनुसार जरूरी हो सकता है
कौन कर सकता है आवेदन ? (Eligibility Criteria)
Sukanya Samriddhi Yojana सिर्फ बेटियों के लिए है जो जन्म से लेकर 10 वर्ष की आयु पूरी होने तक कभी भी माता-पिता या अभिभावक द्वारा खोला जा सकता है।इस योजना का लाभ उठाने के लिए आवेदक का भारतीय नागरिक होना अनिवार्य है।
यह ही पढ़े: Top Franklin India Mid Cap Fund: सिर्फ ₹10,000 ने बना दिए ₹28 लाख! हर साल 20% का धांसू रिटर्न
Sukanya Samriddhi Yojana टैक्स छूट
Tax Benefits: SSY स्कीम में आपको सेक्शन 80 सी के तहत 1.5 लाख तक का टैक्स छूट और मैच्योरिटी की रकम पर भी टैक्स नहीं लगता | जो इस Sukanya Samriddhi Account Scheme को और बेहतरीन विकल्प बनाता हैं |
₹71 लाख कैसे मिल सकते हैं ? (How to Get ₹71 Lakh at 21)
Sukanya Samriddhi Yojana में अगर आप हर साल ₹1.5 लाख की जमा 15 साल तक करते हैं, तो मैच्योरिटी पर यह राशि बढ़कर लगभग ₹71,82,119 हो जाती है।₹71.82 लाख में से ₹22.5 लाख आपकी बचत होती है, जबकि ₹49.32 लाख ब्याज के रूप में मिलता है। सबसे खास बात यह है कि पूरी राशि टैक्स फ्री होती है जब आप इसे निकालते हैं।

( महत्वपूर्ण सूचना: 1 अक्टूबर 2024 से, केवल माता-पिता या वैध अभिभावक (Legal Guardian) ही SSY खाता संचालित कर सकेंगे। अगर किसी और ने खाता खोला है, तो उसे माता-पिता या अभिभावक के नाम पर ट्रांसफर करना अनिवार्य है, अन्यथा खाता बंद कर दिया जाएगा। )
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
SSY स्कीम क्या है ?
“सुकन्या समृद्धि योजना” की शुरुआत 22 जनवरी 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। जिसका उद्देश्य बेटियों के भविष्य के लिए सुरक्षित बचत को बढ़ावा देना है।
कौन कर सकता है आवेदन ? (Eligibility Criteria)
Sukanya Samriddhi Yojana सिर्फ लड़कियों के लिए है और इस योजना का लाभ उठाने के लिए उम्र 10 वर्ष या इससे काम होना चाहिए |
खाता कैसे खोलें ? (How to Open SSY Account)
यह बचत योजना खाता आप किसी नजदीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में खोलवा सकते है |
सुकन्या समृद्धि योजना जरूरी दस्तावेज़ ( important document )
Sukanya Samriddhi Yojana के लिए आपको कुछ डॉक्यूमेंट जैसे बेटी का जन्म प्रमाण पत्र, अभिभावक/माता-पिता का पहचान प्रमाण (Identity Proof), पते का प्रमाण (Address Proof), पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ और आदि दस्तावेज |