Buy Home Without Loan: बिना लोन लिए घर कैसे खरीदें? (Step-by-Step Guide) हर किसी का सपना होता है की उसका खुद का घर हो | लेकिन जब डाउन पेमेंट और भारी-भरकम EMI का ख्याल आता है, तो अक्सर लोग पीछे हट जाते हैं। तो क्या आप जानते हैं की बिना लोन लिए भी घर खरीद सकते है ? बिना डाउन पेमेंट और बिना EMI के भी | आइए जानते हैं एक्सपर्ट्स के सुझावों के आधार पर।
Table of Contents
घर खरीदने का पारंपरिक तरीका
मान लीजिए आपको ₹50 लाख का फ्लैट चाहिए। आपके पास ₹10 लाख डाउन पेमेंट है। बाकी ₹40 लाख आपको बैंक से लोन लेना पड़ेगा। इस पर आपको लगभग 20 साल तक हर महीने ₹36,000 EMI देनी होगी (9% ब्याज दर पर)। यानी, आपका पूरा जीवन EMI चुकाने में निकल जाएगा।
घर खरीदने का स्मार्ट तरीका (बिना लोन)
Buy Home Without Loan
स्टेप 1: डाउन पेमेंट को Lumpsum निवेश में डालें
अगर आपके पास 10 लाख है तो इसे सीधे डाउन पेमेंट में मत लगाइए बल्कि इसे Mutual Fund के Lumpsum निवेश कीजिए मतलब बड़ा अमाउंट एक बार ही निवेश करें | औसतन 15% वार्षिक रिटर्न पर, 10 साल बाद यह रकम लगभग ₹40 लाख हो जाएगा।
Step 2: EMI की जगह SIP करें
यदि आप लोन लेते है तो हर महीने ₹36,000 EMI भरते है। लेकिन अब EMI मत भरिए, इसकी बजाय अगर आप रेंट पर रहते है तो ₹10,000 किराया दीजिए | बाकी ₹26,000 हर महीने SIP (Systematic Investment Plan) में लगाइए।
14% औसत रिटर्न पर, 10 साल बाद यह निवेश आपको करीब ₹68 लाख देगा।
तो 10 साल बाद आपकी कुल बचत
- एकमुश्त ₹10 लाख का निवेश = ₹40 लाख
- हर महीने ₹26,000 की SIP = ₹68 लाख
कुल = ₹1.08 करोड़
निष्कर्ष
यदि आप घर खरीदने के लिए लोन लेते है तो आपको पूरी जिंदगी EMI भरना होगा लेकिन यही स्मार्ट निवेश करेगें तो 10 साल बाद बिना कर्ज़ के अपना घर होगा | इसलिए, अगर आप घर खरीदने की सोच रहे हैं, तो जल्दबाजी न करें। पहले सही निवेश की रणनीति अपनाइए और फिर 10 साल बाद बिना लोन का घर पाकर अपने सपने को पूरा कीजिए।