Types of Credit Card Rewards जानिए कौन सा आपके लिए सही है ?

Types of Credit Card Rewards: क्रेडिट कार्ड जारी करने वाले Banks या NBFC अपने क्रेडिट कार्ड के इस्तमाल पर आपको बहुत प्रकार के रिवार्ड्स देते है ताकि आप क्रेडिट कार्ड का इस्तमाल ज्यादा से ज्यादा करें | Credit Card से ट्रांसक्शन करके आप कैशबैक, पॉइंट्स वेलकम बोनस जैसे रिवार्ड्स प्राप्त कर सकते है | और इन सभी रिवार्ड्स के जरिए आप वाउचर, मर्चेंडाइज, बिल पेमेंट या ट्रैवल बुकिंग में बदल सकते हैं।

Credit Card Reward क्या होता है ?

क्रेडिट कार्ड रिवार्ड्स कुछ ऐसे common credit card rewards है जो आपको अपने क्रेडिट कार्ड के इस्तमाल करने से मिलते है | यह रिवार्ड्स आपको अलग – अलग जगहों या प्लेटफॉर्म , ऑनलाइन या ऑफलाइन में क्रेडिट ट्रांसक्शन पर प्राप्त होतें है | इन रिवार्ड्स का उपयोग आप ऑनलाइन शॉपिंग, ट्रैवल-संबंधित सेवाओं, एक्सक्लूसिव डील्स, बिल भुगतान और पेट्रोल खरीदने के लिए कर सकतें है | जिससे आपका बचत भी होगा |

Types of Credit Card Rewards

क्रेडिट कार्ड कंपनियां अपने क्रेडिट कार्ड के जरिए इस्तमाल करने पर आपको कुछ रिवार्ड्स देती है यह रिवार्ड्स कई प्रकार के हो सकतें हैं जैसे रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक या वेलकम बोनस इत्यादि जैसी कई रिवार्ड्स | तो आज हम आपको different types of credit card rewards के बारे में बताऊंगा जिसे आपको समझना बहुत जरुरी है |

रिवार्ड पॉइंट्स (Reward Points)

जब आप अपने क्रेडिट कार्ड से कोई खरीदारी करते हैं, तो आपको उसके बदले में कुछ अंक (पॉइंट्स) मिलते हैं जिन्हें रिवार्ड पॉइंट्स कहा जाता है। ये पॉइंट्स बाद में आप गिफ्ट वाउचर, कैशबैक, फ्लाइट टिकट, या अन्य चीज़ों के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।

हर खर्च पर आपको कुछ पॉइंट्स मिलते हैं, जैसे ₹100 खर्च करने पर 2 पॉइंट्स मिलते है और इससे आप खरीदारी पर अतिरिक्त बचत कर पाते है |

उदाहरण: HDFC MoneyBack Credit Card, SBI Card PRIME, Axis Bank Ace Credit Card इत्यादि |

किसके लिए अच्छा है: रिवार्ड पॉइंट्स उन लोगों के लिए अच्छे हैं जो खरीदारी पर मिले पॉइंट्स को बाद में वाउचर, गिफ्ट या ट्रैवल के लिए इस्तेमाल करना पसंद करते हैं।

कैशबैक रिवार्ड (Cashback Rewards)

यह एक best type of credit card rewards जिसमे जब आप क्रेडिट कार्ड से कोई खरीदारी करते हैं, तो कार्ड कंपनी आपको आपके खर्च का एक निश्चित प्रतिशत वापस पैसा (कैश) के रूप में देती है। मान लीजिए आपका कार्ड 2% कैशबैक देता है। अगर आप ₹5,000 की खरीदारी करते हैं, तो आपको ₹100 कैशबैक मिलेगा।

यह कैशबैक आपको खर्च या ट्रांसक्शन नहीं मिलता , बल्कि कुछ खास कैटेगरी जैसे किराना, ऑनलाइन शॉपिंग, पेट्रोल, या रेस्तरां पर अलग-अलग दरों से मिल सकता है।

उदाहरण: HDFC MoneyBack Credit Card, SBI SimplyCLICK Card, Standard Chartered Manhattan Card इत्यादि |

किसके लिए अच्छा है: जो लोग अपनी रोज़मर्रा की खरीदारी पर सीधा और आसान बचत चाहते हैं और जो ऑनलाइन शॉपिंग, बिल भुगतान और पेट्रोल पर ज्यादा खर्च करते हैं।

यह भी पढ़े: Credit Utilization Ratio 2025: CIBIL स्कोर सुधारने का सबसे ज़रूरी फॉर्मूला, जानिए कैसे काम करता है ?

स्पेशियलिटी रिवार्ड्स (Speciality Rewards)

ये रिवार्ड्स खास तौर पर कुछ ब्रांड्स या विशेष कैटेगरी के लिए डिज़ाइन किए जाते हैं। आपको उन ब्रांड्स, प्रोडक्ट्स या सर्विस कैटेगरी पर एक्सक्लूसिव डील्स, डिस्काउंट या बोनस पॉइंट्स मिलते हैं

किसके लिए अच्छा है: वे लोग जो अपनी पसंदीदा ब्रांड या कैटेगरी में एक्सक्लूसिव ऑफर्स और खास लाभ चाहते हैं।

उदाहरण: Amazon Pay ICICI कार्ड, Flipkart Axis Bank Card, Fuel Cards (जैसे IndianOil SBI Card) इत्यादि |

किसके लिए अच्छा है: वे लोग जो अपनी पसंदीदा ब्रांड या खास कैटेगरी में ज्यादा बचत और एक्सक्लूसिव ऑफर्स लेना चाहते हैं।

यह भी पढ़े: EPFO क्या है? जानें कैसे रिटायरमेंट सेविंग्स, पेंशन और बीमा का फायदा पाएं एक ही जगह

ट्रैवल और एयरलाइन माइल्स (Travel & Airline Miles)

इन्हें एयरलाइन टिकट खरीदने, सीट अपग्रेड करने, होटल बुक करने या अन्य ट्रैवल-संबंधित सेवाओं के लिए रिडीम किया जा सकता है। ये माइल्स आपके ट्रैवल खर्चों को कम करने और बेहतर यात्रा अनुभव पाने में मदद करते हैं।

उदाहरण: HDFC Regalia Credit Card, SBI Card Elite, Axis Bank Miles & More Credit Card इत्यादि |

किसके लिए अच्छा है: जो लोग अक्सर यात्रा करते हैं और अपने ट्रैवल खर्चों को कम करना चाहते हैं।

को-ब्रांडेड रिवार्ड्स (Co-branded Rewards)

यह एक ऐसा क्रेडिट कार्ड है जिसमे बैंक और किसी खास ब्रांड मिलकर साझेदारी करते है और अपना कार्ड जारी करते है इस कार्ड से की गई खरीदारी पर आपको उस ब्रांड के विशेष रिवार्ड्स, पॉइंट्स या कैशबैक मिलते हैं, जिन्हें आप सिर्फ उसी ब्रांड या उसके पार्टनर के साथ रिडीम कर सकते हैं।

उदाहरण: Amazon Pay ICICI Credit Card, Flipkart Axis Bank Credit Card, IndianOil SBI Card इत्यादि |

किसके लिए अच्छा है: जो किसी खास ब्रांड के लगातार ग्राहक हों और एक्सक्लूसिव ऑफर्स का फायदा उठाना चाहते हों।

फ्यूल रिवार्ड्स (Fuel Rewards)

फ्यूल रिवार्ड्स ऐसा रिवॉर्ड है जो क्रेडिट कार्ड से पेट्रोल या डीजल खरीदने पर मिलते हैं।जब आप क्रेडिट कार्ड से फ्यूल खरीदते हैं, तो खर्च का एक हिस्सा आपको कैशबैक या रिवार्ड पॉइंट्स के रूप में मिलता है। साथ ही कुछ कार्ड पेट्रोल पंप का सरचार्ज भी माफ़ करते हैं।

उदाहरण: BPCL SBI Card, IndianOil SBI Card, IndianOil Citi Credit Card इत्यादि |

किसके लिए अच्छा है: जो लोग रोजाना या अक्सर अपने वाहन के लिए पेट्रोल या डीजल भरवाते है या जिन्हें फ्यूल खर्च या फ्यूल सरचार्ज (अतिरिक्त शुल्क) में बचत करना चाहते हैं।

लाइफस्टाइल और डाइनिंग रिवार्ड्स (Lifestyle & Dining Rewards)

ये रिवार्ड्स खास तौर पर आपके खाने-पीने, शॉपिंग, और एंटरटेनमेंट से जुड़े खर्चों पर दिए जाते हैं। इन रिवार्ड्स के जरिए आपको रेस्टोरेंट्स, कैफे, मूवी थिएटर, और फैशन स्टोर जैसी जगहों पर खास छूट, पॉइंट्स या कैशबैक मिलते हैं।

उदाहरण: HDFC Diners Club Card ( रेस्टोरेंट्स और कैफे में 20% तक का डिस्काउंट और एक्स्ट्रा रिवार्ड पॉइंट्स )

किसके लिए अच्छा है: जो बाहर खाना पसंद करते हैं, शॉपिंग और एंटरटेनमेंट पर खर्च करते हैं, और अपनी रोज़मर्रा की जिंदगी में स्पेशल ऑफर्स और बचत का फायदा उठाना चाहते हैं।

वेलकम बोनस (Welcome Bonus)

जब आप नया क्रेडिट कार्ड बनाते हैं, तो कई कार्ड कंपनियां आपको तुरंत मिलने वाला विशेष इनाम यानी वेलकम बोनस देती हैं। यह बोनस आमतौर पर रिवार्ड पॉइंट्स, कैशबैक या एक्स्ट्रा माइल्स के रूप में होता है, जो आपके पहले कुछ खर्चों पर मिलता है।

कार्ड मिलने के बाद या पहले महीने में तय राशि खर्च करने पर आपको वेलकम बोनस दिया जाता हैयह बोनस आपके रिवार्ड्स बैलेंस में जुड़ जाता है, जिसे आप बाद में इस्तेमाल कर सकते हैं।

उदाहरण: Axis Bank Insta Easy Credit Card, SBI Card PRIME, HDFC Regalia Credit Card इत्यादि |

किसके लिए अच्छा है: जो लोग नया क्रेडिट कार्ड लेते ही अधिक रिवार्ड्स या बचत पाना चाहते हैं, और शुरुआत में ज्यादा खर्च करने का प्लान रखते हैं, उनके लिए वेलकम बोनस बहुत फायदेमंद होता है।

नोट: क्रेडिट कार्ड का उपयोग करते समय कुछ जोखिम भी होते हैं। अगर बिल समय पर नहीं चुकाया गया, तो आपको ब्याज और लेट फीस का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा, कार्ड खो जाने या चोरी होने की स्थिति में फ्रॉड की संभावना रहती है। इसलिए, क्रेडिट कार्ड का समझदारी से और जिम्मेदारी के साथ उपयोग करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

Credit Card Reward क्या होता है ?

Credit Card Reward  ऐसे रिवॉर्ड होतें है जो आपको क्रेडिट कार्ड इस्तमाल करने से प्राप्त होतें है यदि आप ऑनलाइन या ऑफलाइन क्रेडिट कार्ड के जरिए ट्रांज़ैक्शन करते है तो आपको रिवॉर्ड कैशबैक, पॉइंट्स, वेलकम बोनस या फ्यूल रिवार्ड्स के रूप में मिलते है| Credit Card Reward से आप चीजों को डिस्काउंट में खरीद सकते है और बचत भी कर सकते है |

रिवार्ड पॉइंट्स (Reward Points) क्या होता है ?

जब आप खरीदारी करते है तो उसके बदले में कुछ अंक (पॉइंट्स) मिलते हैं  ये पॉइंट्स बाद में आप गिफ्ट वाउचर, कैशबैक, फ्लाइट टिकट के लिए इस्तमाल कर सकते है |

वेलकम बोनस (Welcome Bonus) का मतलब

जब आप नया क्रेडिट कार्ड बनाते हैं, तो कई कार्ड कंपनियां आपको तुरंत मिलने वाला विशेष इनाम यानी वेलकम बोनस देती हैं। यह बोनस आमतौर पर रिवार्ड पॉइंट्स, कैशबैक या एक्स्ट्रा माइल्स के रूप में होता है,

Leave a Comment