National Savings Certificate (NSC) क्या हैं ? Interest Rate 2025-26, फायदें, किसके लिए बेस्ट हैं पूरी जानकारी

NSC

National Savings Certificate (NSC) क्या हैं ?

National Savings Certificate एक पोस्ट ऑफिस की टैक्स सेविंग और Fixed Income (निश्चित आय) वाली स्कीम है | इसमें आपको 7.7% का सलाना ब्याज मिलता हैं | इसमें आप कम से कम (minimum) Rs. 1,000 से निवेश कर सकतें हैं और account भी खुलवा सकतें हैं | NSC में आपको 5 साल का  lock in period होता हैं | इसके अलावा इसमें आपको इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80 सी के तहत ₹1.5 लाख तक टैक्स छूट भी मिलता हैं |

National Savings Certificate Highlights

  • National Savings Certificate एक fixed-income वाली इन्वेस्मेंट स्कीम हैं जिसे आप किसी भी पोस्ट ऑफिस के ब्रांच में खुलवा सकतें हैं|
  • NSC सरकार के द्वारा चलाया गया एक पहल हैं जो छोटे और मिडिल निवेशक के लिए एक बहुत बढ़िया योजना हैं |
  • National Savings Certificate में आपको Old Tax Regime में सेक्शन 80 सी के तहत ₹5०,000 का टैक्स छूट भी मिलता हैं |
  • ये स्कीम बहुत कम रिस्क वाली योजना है जिसमे आपको हाई रिटर्न के साथ जीरो रिस्क मिलता हैं |

NSC Scheme – Key Highlights | प्रमुख विशेषताएँ

FeatureDetails (Hindi Explanation)
Interest Rate (ब्याज दर)7.7% प्रति वर्ष
Minimum Investment (न्यूनतम निवेश)₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है
Lock-in Period (लॉक-इन अवधि)5 वर्ष की लॉक-इन अवधि होती है
Risk Profile (जोखिम स्तर)कम जोखिम वाली सरकारी योजना
Tax Benefit (कर लाभ)Income Tax Act की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट

आप अपनी नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर अपने नाम पर किसी नाबालिग (Minor) का या किसी अन्य वयस्क के साथ संयुक्त खाता (Joint Account) खुलवा सकते हैं।

ध्यान रहें की NSC में 5 साल का फिक्स मैच्योरिटी अवधि (fixed maturity period) होता हैं | मतलब आप इसके बिच में पैसा नहीं निकल सकतें हैं |

इसके अलवा NSC में निवेश की कोई अधिकतम सीमा (no maximum limit) नहीं है।

NSC – Benefits and Features | NSC के लाभ और विशेषताएँ

FeatureExplanation (Hindi)
Fixed Income (निश्चित आय)इसमें आपको guaranteed return मिलता है क्योंकि ब्याज दर पहले से तय (fixed) होती है।
Tax Deductions (कर लाभ / कटौती)Income Tax Act की धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिलती है। पहले 4 वर्षों में जो ब्याज मिलता है, वह reinvest किया जाता है और उस पर भी टैक्स छूट का लाभ लिया जा सकता है।
Minimum & Maximum Investment (न्यूनतम और अधिकतम निवेश)न्यूनतम ₹1,000 से निवेश शुरू किया जा सकता है। NSC में निवेश की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
Maturity Period (परिपक्वता अवधि)NSC की मैच्योरिटी अवधि 5 वर्ष की होती है।
Access (उपलब्धता / पहुँच)यह योजना किसी भी नज़दीकी पोस्ट ऑफिस या अधिकृत बैंक में KYC और आवश्यक दस्तावेज़ जमा करके खोली जा सकती है।
Loan Collateral (ऋण सुरक्षा / जमानत)NSC में जमा राशि के बदले बैंक और NBFCs सुरक्षित ऋण (Secured Loan) प्रदान करते हैं।
Nomination (नामांकन)निवेशक किसी भी परिवार के सदस्य को, यहां तक कि नाबालिग को भी नामांकित कर सकता है।
Corpus after Maturity (परिपक्वता के बाद राशि)5 साल पूरे होने पर मैच्योरिटी पर पूरी राशि मिलती है। NSC पर कोई TDS नहीं कटता, इसलिए निवेशक को लागू टैक्स स्वयं देना होता है।

NSC Interest Rate (NSC ब्याज दर):

NSC अपर अभी 7.7% per annum (प्रति वर्ष) ब्याज दर मिलता है (Q2 FY 2025–26 के अनुसार)। सरकार इस ब्याज दर को हर तिमाही (quarter) में revise करती है। NSC का ब्याज annually compound होता है, लेकिन इसका भुगतान केवल मैच्योरिटी के समय ही किया जाता है।

NSC (नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट) किसके लिए Best हैं ?

  • जो long-term के लिए इन्वेस्ट करना चाहतें है
  • वे लोग जो निवेश की शुरुआत कर रहे हैं और low risk पसंद करने वाले निवेशक के लिए बढ़िया हैं |
  • जो लोग अच्छी ब्याज दर के साथ टैक्स छूट का लाभ लेना चाहते हैं।

NSC – पात्रता मानदंड (Eligibility Criteria)

  • NSC खाता खोलने के लिए व्यक्ति का भारतीय नागरिक और भारत का निवासी (Resident Indian) होना आवश्यक है।
    NRI (Non-Resident Indian) इस योजना में निवेश नहीं कर सकते।
  • नाबालिग (Minor) या मानसिक रूप से असमर्थ व्यक्ति के नाम पर NSC खाता उसका अभिभावक या माता-पिता खोल सकते हैं, बशर्ते वे भारत के निवासी हों।
  • यह योजना केवल व्यक्तिगत निवेशकों (Individuals) के लिए है।
    HUF (हिंदू अविभाजित परिवार) और ट्रस्ट इस योजना में निवेश नहीं कर सकते।
  • यदि नाबालिग की आयु 10 वर्ष से अधिक है, तो वह अपने नाम से स्वयं NSC खाता खोल सकता है।
  • NSC में संयुक्त खाता (Joint Account) भी खोला जा सकता है, जिसमें अधिकतम 3 संयुक्त खाताधारक हो सकते हैं।

NSC – निकासी नियम (Withdrawal Rules)

Leave a Comment