ASBA क्या है? कैसे काम करता है ? अप्लाई, प्रोसेस, फायदें, उदाहरण के साथ

ASBA Kya Hota Hai: ASBA आईपीओ में निवेश करने का एक बहुत सरल और सुरक्षित प्रक्रिया है | जिसमे आईपीओ में निवेश किए गए पैसों को बैंक ब्लॉक (Reserve) कर देता है तबतक जबतक या तो शेयर आपको अलॉट हो या न हो | IPO Allot होते ही बैंक से वह पैसा कट जाता है और और अगर आईपीओ नहीं मिलता तो बैंक उस पैसे को अनब्लॉक कर देता है|

ASBA का full form

IPO में ASBA का फुल फॉर्म Application Supported by Blocked Amount होता है |

ASBA क्या है?

ASBA यानी Application Supported by Blocked Amount आईपीओ में निवेश करने करने का एक प्रक्रिया है जिसमें जिसे SEBI ने शुरू किया है ताकि IPO (Initial Public Offering) या FPO (Follow-on Public Offering) में निवेश करना आसान और सुरक्षित हो सके।

इसमें जब आप IPO के लिए अप्लाई करते हैं तो आपका पैसा बैंक अकाउंट से कटता नहीं है, बल्कि उतनी राशि ब्लॉक (Reserve) हो जाती है।

यदि आपको आईपीओ के शेयर अलॉट या मिलते है तो उतनी रकम आपके अकाउंट से Debit हो जाती है, और अगर अलॉटमेंट नहीं मिलता तो ब्लॉक की गई राशि अनब्लॉक (free) हो जाती है।

ASBA का Example (बहुत आसान भाषा में)

मान लीजिए आप ₹30,000 के लिए एक IPO में अप्लाई करते हैं। तो बैंक आपके अकाउंट से ₹30,000 ब्लॉक कर देता है। अब IPO रिज़ल्ट के बाद

  • अगर आपको शेयर मिल गए तो बैंक ₹30,000 काटकर शेयर आपके Demat अकाउंट में डाल देगा।
  • अगर आपको शेयर नहीं मिले तो बैंक ₹30,000 का ब्लॉक हटाकर पैसा फिर से फ्री कर देगा।

यह भी पढ़े: PE Ratio Kya Hota Hai ? प्रकार, जरूरत, कैसे निकालें, कितना होना चाहिए उदाहरण से समझें

ASBA के फायदे

पैसा अकाउंट में ही रहता है: ASBA में आपके पैसे सीधे बैंक अकाउंट से कटते नहीं हैं। बल्कि उतनी राशि ब्लॉक हो जाती है। इसका मतलब है कि पैसा आपके अकाउंट में ही रहता है और आप बाकी पैसे खर्च कर सकते हैं।

ब्याज मिलता है: जब आपका पैसा ब्लॉक होता है, वह आपके अकाउंट में रहता है। अगर आपका अकाउंट Savings Account है, तो इस ब्लॉक किए गए पैसे पर भी Interest (ब्याज) मिलता रहता है।

रिफंड की झंझट खत्म: पहले अगर आईपीओ अलॉट नहीं होता था तो कई बार रिफंड आने में देर लगता था लेकिन ASBA में पैसा पहले से अकाउंट में ही होता है, इसलिए रिफंड की जरूरत नहीं।

सुरक्षित और पारदर्शी: पैसा सीधे आपके बैंक अकाउंट में रहता है किसी थर्ड पार्टी या कंपनी को पैसा ट्रांसफर करने की जरूरत नहीं। इसलिए पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन रिकॉर्डेड और ट्रैक करने योग्य होती है।

ऑनलाइन और आसान प्रक्रिया: अब घर बैठे Net Banking या ट्रेडिंग ऐप से IPO में अप्लाई कर सकते हैं। किसी फॉर्म भरने या चेक भेजने की जरूरत नहीं।

फास्ट प्रोसेस: अलॉटमेंट के तुरंत बाद पैसा काटा या फ्री होता है। इससे समय की बचत होती है और कोई पेपरवर्क नहीं करना पड़ता।

यह भी पढ़े: Primary Aur Secondary Market क्या होता है ?

किसे ASBA का इस्तेमाल करना चाहिए ?

  • IPO या FPO में निवेश करने वाले निवेशक ASBA का इस्तेमाल कर सकते है |
  • जिनके पास बैंक अकाउंट + Demat अकाउंट है
  • जो सुरक्षित और आसान प्रोसेस चाहते हैं

ASBA के सबसे महत्वपूर्ण और आधिकारिक लिंक

स्रोत / संस्थाउद्देश्य / विवरणलिंक
SEBI (सेक्युरिटीज़ एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ़ इंडिया)आधिकारिक दिशानिर्देश, सर्कुलर, FAQsSEBI ASBA
NSE (नेशनल स्टॉक एक्सचेंज)ASBA प्रक्रिया, निवेशक गाइडNSE ASBA
BSE (बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज)स्टेप-बाय-स्टेप निर्देश, फॉर्म डाउनलोडBSE ASBA
RBI (भारतीय रिज़र्व बैंक)बैंकिंग दृष्टिकोण और प्रक्रियाRBI ASBA
FAQs on ASBA IPO for InvestorsASBAs से संबंधित सवाल जबावअभी जाने
बैंक / ट्रेडिंग ऐप्ससीधे बैंक या ब्रोकर के माध्यम से आवेदन करेंSBI, ICICI, HDFC, Axis, Zerodha, Groww (उनके आधिकारिक ASBA सेक्शन को देखें)

निष्कर्ष (Conclusion)

IPO या FPO में इन्वेस्टमेंट करने के लिए ASBA एक सुरक्षित, आसान और ट्रांसपेरेंट तरीका है I इसमें आपका पैसा कटता नहीं, सिर्फ ब्लॉक होता है। अगर शेयर मिलते हैं तो पैसा काट लिया जाता है। और अगर शेयर नहीं मिलते तो पैसा फ्री हो जाता है। इसमें रिफंड की झंझट खत्म हो जाता है। और साथ ही ये पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन और फास्ट है।

यह भी पढ़े:

Ratio Analysis क्या होता है? Type, जरूरत, फायदा, फार्मूला, का आसान हिंदी गाइड

Earnings Per Share क्या होता है ? प्रकार, सूत्र, महत्वपूर्ण और उदाहरण से समझें

Top-up Health Insurance क्या होता है ? फायदें, क्यों जरुरी, कैसे काम करता है, Example से समझें

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQ)

क्या ASBA करना जरूरी है?

जरूरी नहीं, लेकिन सुरक्षित, आसान और तेज़ प्रोसेस के लिए ASBA सबसे बेहतर तरीका है।

क्या ASBA से सभी IPO में अप्लाई कर सकते हैं?

हाँ, SEBI के तहत लगभग सभी IPO और FPO में ASBA उपलब्ध है।

क्या ASBA के लिए अलग से फॉर्म भरना पड़ता है?

ऑनलाइन ASBA में आपको सिर्फ बिड (quantity, price) डालना होता है। Offline में बैंक में ASBA Form भरना पड़ता है।

क्या ASBA international investors के लिए भी है?

हाँ, NRIs भी अपने NRE/NRO अकाउंट से ASBA कर सकते हैं, बशर्ते अकाउंट और Demat linked हो।

क्या मैं ASBA से IPO में अलग-अलग रकम अप्लाई कर सकता हूँ?

हाँ, आप एक या कई लॉट के लिए अलग-अलग राशि अप्लाई कर सकते हैं। बस ध्यान रहे कि आपके अकाउंट में पर्याप्त funds available हों।

क्या ASBA सिर्फ नए IPO के लिए है?

नहीं, ASBA FPO (Follow-on Public Offering) के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।

क्या ASBA में Demat अकाउंट जरूरी है?

हाँ, क्योंकि शेयर अलॉट होने पर Demat अकाउंट में ही शेयर जमा होंगे।

अगर बैंक से ASBA अप्लाई करूँ और नेट बैंकिंग बंद हो तो क्या होगा?

आप broker या बैंक ब्रांच से भी ASBA अप्लाई कर सकते हैं। ऑनलाइन के अलावा, ऑफलाइन तरीका भी SEBI के तहत वैध है।

ASBA के लिए क्या चाहिए?

Bank Account + Demat Account + Net Banking आवश्यक है।

क्या ASBA हर बैंक से कर सकते हैं?

सभी SEBI registered बैंक और SCSBs (Self Certified Syndicate Banks) से कर सकते हैं।

अगर IPO में शेयर नहीं मिले तो क्या होता है?

ब्लॉक राशि अनब्लॉक हो जाती है और वापस आपके अकाउंट में फ्री हो जाता है।

Leave a Comment