EPFO क्या है? जानें कैसे रिटायरमेंट सेविंग्स, पेंशन और बीमा का फायदा पाएं एक ही जगह

EPFO Kya Hota Hai: एक संगठन है जो आपके के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स, पेंशन और बीमा योजनाएं को मैनेज करता है। इसमें कर्मचारी की सैलरी से हर महीने 12% राशि उसके EPF अकाउंट में जमा होती है। यही नहीं, कंपनी यानी नियोक्ता भी कर्मचारी के लिए 12% का योगदान देता है। और इस जमा राशि पर सरकार द्वारा सलाना 8.25% ब्याज दर जोड़ा जाता है

EPFO क्या होता है?

Employees Provident Fund Organisation (EPFO): भारत सरकार का एक संगठन है जो देश के संगठित क्षेत्र (जैसे – सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी) के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स, पेंशन और बीमा योजनाएं को मैनेज करता है। यह Ministry of Labour and Employment के तहत आता है। इसकी शुरुआत 1952 में हुई थी।

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन का उद्देश्य कर्मचारियों के लिए भविष्य निधि (PF), पेंशन और बीमा योजनाएं चलाता और सेवानिवृत्ति के बाद वित्तीय सुरक्षा प्रदान करना है।

बिंदुजानकारी
मुख्यालयनई दिल्ली, भारत
स्थापना वर्ष1952
अधिनियमEPF and Miscellaneous Provisions Act, 1952
नियंत्रक संस्थाश्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार
सदस्य बनने की पात्रताकोई भी संगठित क्षेत्र में कार्यरत कर्मचारी
योगदान दरकर्मचारी व नियोक्ता – दोनों 12% (अलग-अलग हिस्से में विभाजित)
अधिकारी वेबसाइटwww.epfindia.gov.in

नियोक्ता (Employer) और कर्मचारी (Employee) क्या फर्क होता है?

कर्मचारी (Employee) वह व्यक्ति होता है जो किसी कंपनी, संस्था या संगठन में नौकरी करता है और वेतन प्राप्त करता है। वह अपनी सेवाएं (Services) देता है और बदले में पैसा (Salary) पाता है।

नियोक्ता (Employer) वह कंपनी, संस्था या व्यक्ति होता है जो कर्मचारियों को नियुक्त करता है और उन्हें वेतन देता है। वह कंपनी या संस्थान का मालिक या प्रबंधन हो सकता है।

EPFO के उद्देश्य (Objectives of EPFO)

  1. हर कर्मचारी का एक ही EPF खाता हो
  2. कानूनी अनुपालन को आसान बनाना (Ease of Compliance)
  3. नियमों और कानूनों का पालन सुनिश्चित करना मतलब समय पर योगदान (PF जमा), रिटर्न फाइलिंग, और कर्मचारियों का सही डेटा देना जरूरी होता है।
  4. ऑनलाइन सेवाएं तेज, सुरक्षित और भरोसेमंद हों जैसे: EPF बैलेंस देखना, KYC अपडेट, क्लेम फाइल करना, पासबुक डाउनलोड करना आदि।
  5. सभी मेंबर अकाउंट्स को कभी भी और कहीं से भी ऑनलाइन एक्सेस कर सके, इसके लिए मोबाइल ऐप, वेबसाइट और SMS सेवाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
  6. क्लेम निपटान समय को 20 दिन से घटाकर 3 दिन करना
  7. EPFO चाहता है कि कंपनियां बिना किसी दबाव के स्वेच्छा से सभी नियमों का पालन करें।

EPFO की 3 मुख्य योजनाएं:

EPFO 3 मुख्य योजनाएं को मैनेज करता है जो कर्मचारियों के रिटायरमेंट, पेंशन और बीमा सुरक्षा से जुड़ी होती हैं:

  • EPF (Employees’ Provident Fund):
    • यह योजना कर्मचारियों की भविष्य की बचत के लिए है। इसमें कर्मचारी और नियोक्ता दोनों का मासिक योगदान होता है।
  • EPS (Employees’ Pension Scheme):
    • यह योजना कर्मचारियों को रिटायरमेंट के बाद मासिक पेंशन देने के लिए बनाई गई है।
  • EDLI (Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme):
    • यह एक बीमा योजना है, जिसमें कर्मचारी की मृत्यु की स्थिति में उसके नॉमिनी को एकमुश्त बीमा राशि मिलती है।

यह भी पढ़े: Sukanya Samriddhi Yojana: 21 की उम्र में मिल सकते हैं ₹71 लाख – जानिए कैसे

EPFO के फायदे:

  • सेवानिवृत्ति के लिए बचत: अपने रिटायरमेंट के लिए एक सुरक्षित बचत का तरीका है।
  • कर लाभ (Tax Benefits): EPF में आपको सेक्शन 80 सी के तहत 1.5 लाख का टैक्स-छूट मिलता हैं |
  • आपातकालीन निकासी: कुछ विशेष परिस्थितियों में (जैसे बीमारी, शादी, घर बनाना), आप रिटायरमेंट से पहले भी अपने EPF खाते से कुछ पैसा निकाल सकते हैं।
  • पेंशन: रिटायरमेंट के बाद हर महीने आपको हर महीने एक निश्चित राशि पेंशन के रूप में मिलती है।
  • बीमा: EPFO सदस्य की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाती है, तो उसके नॉमिनी (उत्तराधिकारी) को एक निश्चित बीमा राशि मिलती है।

UAN (Universal Account Number) क्या है?

UAN (Universal Account Number) एक 12-अंकों का यूनिक नंबर होता है जो Employees’ Provident Fund Organisation (EPFO) द्वारा प्रत्येक कर्मचारी को प्रदान किया जाता है।

फायदे
एक ही प्लेटफ़ॉर्म से सभी EPF खातों को जोड़ना (multiple PF accounts)
ऑनलाइन EPF पासबुक देख सकते हैं
PF बैलेंस और स्टेटमेंट आसानी से देख सकते हैं
नौकरी बदलने पर नया PF खाता UAN से लिंक किया जा सकता है
EPF क्लेम ऑनलाइन कर सकते हैं (जैसे फॉर्म 19, 10C, 31)
SMS व OTP के ज़रिए सुरक्षित एक्सेस

EPFO Credit Interest क्या है ?

EPFO Credit Interest का मतलब है कि हर साल EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) आपके EPF खाते में एक निश्चित ब्याज दर (interest rate) के अनुसार ब्याज जोड़ता है। यह ब्याज आपकी जमा राशि (employee + employer contribution) पर दिया जाता है। जो फिलहाल अभी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8.25% ब्याज दर है |

वित्तीय वर्षब्याज दर (%)
2024-258.25% (संभावित/घोषित)
2023-248.15%
2022-238.10%
2021-228.10%
2020-218.50%

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs):

EPFO क्या होता है ?

EPFO भारत सर्कार का एक संगठन है जो देश के संगठित क्षेत्र (जैसे – सरकारी कर्मचारी, प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी) के लिए रिटायरमेंट सेविंग्स, पेंशन और बीमा योजनाएं को मैनेज करता है। 

EPFO की 3 मुख्य योजनाएं

EPF (Employees’ Provident Fund)
EPS (Employees’ Pension Scheme)
EDLI (Employees’ Deposit Linked Insurance Scheme)

EPFO Credit Interest क्या है ?

EPFO Credit Interest का मतलब है कि हर साल EPFO (Employees’ Provident Fund Organisation) आपके EPF खाते में एक निश्चित ब्याज दर (interest rate) के अनुसार ब्याज जोड़ता है।  जो फिलहाल अभी वित्तीय वर्ष 2024-25 में 8.25% ब्याज दर है |

Leave a Comment