Open PPF Account इसमें अकाउंट खोलना बहुत ही असान है,इसे आप ऑनलाइन या ऑफलाइन भी खोलवा सकते है इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा जैसे कुछ जरुरी दस्तावेज और कुछ नियम इसके लिए आपको इस प्रे आर्टिकल को पढ़ना होगा |
Public Provident Fund (PPF) भारत सरकार की एक long-term savings + investment scheme है। इस सरकारी स्कीम में आपको stable और गरंटी रिटर्न मिलता है |
Table of Contents
PPF खाता खोलने की पात्रता (Eligibility for Opening PPF Account)
- केवल भारतीय निवासी (Indian Resident) ही PPF खाता खोल सकते हैं।
- एक व्यक्ति केवल एक ही PPF खाता खोल सकता है।
- जो NRI (Non-Resident Indian) भारत में रहते समय PPF खाता खोल चुके हैं, वे उस खाते को 15 वर्ष तक चला सकते हैं, लेकिन उसे आगे बढ़ाने (extension) की अनुमति नहीं होती।
- नाबालिग (Minor) के नाम पर भी PPF खाता खोला जा सकता है, जिसके लिए वैध आयु प्रमाण (Age Proof) आवश्यक होता है।
- Hindu Undivided Family (HUF) 13 मई 2005 के बाद नया PPF खाता नहीं खोल सकती।
- हालांकि, इस तारीख से पहले खुले PPF खाते 15 वर्ष की maturity तक चलाए जा सकते हैं, लेकिन उनमें extension की सुविधा नहीं होती
PPF खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज (Documents )
PPF में खाता खोलने के लिएआमतौर पर निम्नलिखित दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
(i) PPF खाता खोलने का फॉर्म
PPF Account Opening Form, जो बैंक शाखा या India Post Portal पर उपलब्ध होता है।
(ii) पहचान प्रमाण (ID Proof)
निम्न में से कोई एक दस्तावेज:
- आधार कार्ड (Aadhaar Card)
- पैन कार्ड (PAN Card)
- ड्राइविंग लाइसेंस (Driving License)
- वोटर आईडी कार्ड (Voter ID Card)
- पासपोर्ट (Passport)
(iii) पता प्रमाण (Address Proof)
निम्न में से कोई एक दस्तावेज:
- आधार कार्ड
- टेलीफोन बिल
- बिजली बिल
- राशन कार्ड
(iv) पासपोर्ट साइज फोटो
हाल की दो passport-size photographs।
(v) प्रारंभिक जमा राशि के लिए दस्तावेज
PPF खाते में राशि जमा करने हेतु:
- बैंक शाखा में Pay-in Slip
या - PPF खाते के नाम से signed cheque
आवश्यक होता है।
(vi) नाबालिग (Minor) के लिए अतिरिक्त दस्तावेज
यदि PPF account किसी minor के नाम पर खोला जा रहा है, तो:
- जन्म प्रमाण पत्र (Birth Certificate)
आयु प्रमाण (Age Proof) के रूप में आवश्यक हो सकता है।
PPF खाता खोलने की प्रक्रिया (Steps to Open PPF Account)
PF खाता केवल निर्धारित बैंक शाखाओं और पोस्ट ऑफिस में खोला जा सकता है। आप निचे दिए गए बैंकों में PPF account opening करवा सकते है :
- State Bank of India (SBI)
- ICICI Bank
- Axis Bank
- HDFC Bank
- Central Bank of India
- Bank of India (BOI)
- IDBI Bank
- Punjab National Bank (PNB)
- Indian Overseas Bank
- Bank of Baroda
- Canara Bank
- Union Bank of India
- UCO Bank
- Punjab & Sind Bank
PPF खाता खोलने की ऑफलाइन प्रक्रिया
आप PPF account को offline तरीके से भी खोल सकते हैं। इसकी प्रक्रिया निम्न प्रकार है:
- Step 1: PPF application form में आवश्यक जानकारी सही-सही भरें।
- Step 2: आवश्यक दस्तावेज जैसे ID Proof, Address Proof, PAN Card, Passport Size Photos सभी जरूरी documents तैयार रखें
- Step 3: उस बैंक या पोस्ट ऑफिस शाखा में जाएँ जहाँ आप PPF account खोलना चाहते हैं।
- Step 4: भरे हुए application form और documents को बैंक या पोस्ट ऑफिस के representative के पास जमा करें। जिससे Verification के बाद आपका PPF account activate कर दिया जाएगा।
( नोट : PPF अकाउंट उसी बैंक या पोस्ट ऑफिस में खोले जिसमे आपका savings account हो जिससे future transactions करना आसान हो)
PPF Calculator
PPF calculator का use करके आप कैलकुलेट कर सकते है |
